5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी मुहूर्त शुरू, परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह की तैयारियां हुईं तेज

शादी मुहूर्त शुरू, परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह की तैयारियां हुईं तेज  

2 min read
Google source verification
wedding muhurat

wedding ceremony

जबलपुर. देवोत्थानी एकादशी से ही विवाह के मुहूर्त हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह होंगे। विभिन्न समाज इस वर्ष बड़े पैमाने पर वैवाहिक परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह आयोजित करने की तैयारियां कर रहे हैं। सामाजिक स्तर पर इसके लिए बैठकों का दौर जारी है। स्थल चयन किया जा रहा है।

स्थलों का चयन किया, तैयारियां आरम्भ

वैवाहिक परिचय सम्मेलन नवंबर के आखिर से आरम्भ हो जाएंगे। इनका सिलसिला मई तक चलेगा। सामाजिक बैठकों के दौर अंतिम चरण में हैं। कई समाजों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली है। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार बीते वर्ष से अधिक युवक-युवती समाज के परिचय सम्मेलन में आएंगे। जल्द ही सम्मेलन की तारीख तय कर ली जाएगी।

विवाह योग्य युवा, अभिभावक कर रहे पदाधिकारियों से सम्पर्क

विवाह योग्य युवक युवतियों व उनके अभिभावकों ने समाज के पदाधिकारियों से परिचय सम्मेलन के लिए सम्पर्क करना आरम्भ कर दिया है। दानवीर भामाशाह साहू समाज गढ़ा के संरक्षक अधिवक्ता अर्जुन साहू ने बताया कि उनके समाज के परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह समारोह को लेकर लोग उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामान्यत: परिचय सम्मेलन में 25-30 रिश्ते हो जाते हैं। इस बार इससे अधिक रिश्ते करवाने का प्रयास हो रहा है।

पहले से अधिक जोड़ों का है लक्ष्य

अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा के नगर अध्यक्ष शशांक यादव ने बताया कि इस बार परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में पहले से अधिक जोड़ों के विवाह करवाने का लक्ष्य लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर जारी हैं कैम्पेन

वैवाहिक परिचय सम्मलेन को लेकर सोशल मीडिया पर भी विभिन्न समाजों की गतिविधियां आरम्भ हो गई हैं। कैम्पेन चलाये जा रहे हैं। व्हाट्सएप व फेसबुक पर इसके लिए अलग अलग समाजों के ग्रुप बन गए हैं। इन ग्रुप्स में समाज के विवाह योग्य युवक, युवतियों के बायोडाटा व अन्य जानकारियां अपलोड की जा रही हैं। इन ग्रुप्स के जरिए युवाओं को इन परिचय सम्मेलनों में आने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज की शांति तिवारी ने बताया कि उनके संगठन के सोशल मीडिया ग्रुप्स में लगातार विवाह योग्य युवाओं की जानकारी शेयर की जा रही हैं।