
शादी विवाह मुहूर्त 2019-20
जबलपुर। शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे, तो तैयार हो जाएं। बैंड, बाजा के साथ बारात निकालने की शुभ घड़ी आ गई है। 8 नवंबर को देव उठनी एकादशी के साथ देवता जाग जाएंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 19 नवंबर से शहनाई गूंजने वाली हैं। घोड़ी, बग्घी से लेकर आतिशबाजी, बरातघरों की बुकिं ग शुरू हो गई। शादियां शुरू होने के बाद पांच दिन तक लगातार विवाह मुहूर्त हैं। इसके लिए बाजार भी सज रहा है। दूल्हा, दुल्हन के वस्त्र-आभूषण से लेकर दोनों के परिवारों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
सीजन में 49 दिन गूंजेगी शहनाई, फरवरी में शादी के सर्वाधिक 14 मुहूर्त, देवउठनी एकादशी से जागेंगे देवता, शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य
तुलसी-शालिग्राम विवाह 8 को-
8 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह होता है। इसके साथ ही शादियां शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस बार इस मुहूत से शादियां कुछ विलंब से शुरू होंगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य देव फि लहाल तुला राशि में हैं। वे 18 नवंबर के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं इसके साथ ही शादियां शुरू हो जाएंगी।
13 दिसंबर को फिर लगेगा ब्रेक-
शादियों पर 13 दिसंबर को फिर ब्रेक लग जाएगा। 14 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में रहेंगे। सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही फिर शादियां शुरू हो जाएंगी। इसके बाद फरवरी और मार्च के महीनों में लगातार शादियां हैं। मार्च के महीने में सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ फिर शादियां थम जाएंगी।
इस प्रकार हैं विवाह मुहूर्त-
नवंबर में-
19,20,21,22,23,27,28,29,30
दिसंबर में-
1,5,6,7,11,12
जनवरी में-
16,17,18,19,20,21, 29,30,31
फरवरी में-
10,11,12,13,14,15,16,17,18,19,20,25,26,27
मार्च में-
1,2,3,4,7,8,9,10,11,12,13
सूर्यदेव फिलहाल तुला राशि में हैं। 8 नवंबर को देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 19 नवंबर से सूर्य के वृश्चिक राशि में आने के साथ ही शादियां शुरू हो जाएंगी।
- पं जनार्दन शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
Published on:
06 Nov 2019 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
