1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bollywood : ‘जयेशभाई जोरदार’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी जबलपुर की शालिनी पाण्डे

टॉलीवुड के साथ अब बॉलीवुड में एंट्री करेंगी शहर की शालिनी पाण्डे तेलुगू मूवी अर्जुन रेड्डी में अभिनय कर चुकी हैं जबलपुर की शालिनी

less than 1 minute read
Google source verification
Shalini Pandey Bollywood

Shalini Pandey Bollywood

जबलपुर. तेलगू मूवी में अपने अभिनय का दम दिखा चुकी शहर की शालिनी पाण्डे अब बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। वे अब यशराज बैनर तले बनने वाली मूवी 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्ममेकर मनीष शर्मा के अनुसार इस फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश है, जो कि शालिनी पर आकर खत्म हुई। फिल्म के लिए शालिनी का ऑडिशन काफी अच्छा रहा है, जिसके चलते उन्हें यह रोल मिला है।

काफी एक्साइटेड हैं
शालिनी का कहना था कि वे गुली बॉय मूवी के बैनर और स्टार के साथ वे काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार के लिए यशराज बैनर की मूवी में काम करना किसी सपने से कम नहीं होता। उनका यह सपना पूरा हो चुका है। रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करना काफी बड़ी बात है। इस जेनेरेशन के बीच वे मोस्ट डिमांडिंग एक्टर में से एक हैं।

विवेचना रंगमंडल से जुड़कर की थी शुरुआत
शालिनी पाण्डे ने मॉडलिंग की शुरुआत कॉलेज टाइम से ही कर दी थी। इस बीच अभिनय के लिए विवेचना रंगमंडल से भी जुड़ी रहीं। यहां से निकलने के बाद शालिनी ने तेलगू फिल्म से डेब्यू किया, जो कि ब्लॉक बस्टर हिट रही। उसी फिल्म को बॉलीवुड में कबीर सिंह में डब किया गया। अब शालिनी रणवीर सिंह के साथ 'जयेशभाई जोरदार' से बॉलीवुड में अदाकारी दिखाएंगी।

Story Loader