कुछ साल पहले तक शनि मंदिर शिंगणापुर में महिलाओं का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित था। ऐसा कहा जाता था कि शनि मंदिर में महिलाओं का प्रवेश करना शास्त्र सम्मत नहीं है। जिसे लेकर महिला संगठनों द्वारा न्यायालय की शरण ली गई और वहां से आदेश हुआ कि महिलाओं को प्रवेश दिया जाए। जिसे मंदिर प्रबंधन ने मान लिया।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक को लेकर आदेश जारी करते हुए कहा था कि महिलाओं को मंदिर में घुसने से नहीं रोका जा सकता। कोर्ट ने साफ किया कि कोई भी नियम महिलाओं को ऐसी जगह जाने से नहीं रोक सकते, जहां पुरुष जा सकते हैं वहां महिलाएं भी जा सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं शनिदेव से जुड़ी एक रोचक कथा जिसके आधार पर ऐसा कहा जाता है।