जनता के पैसे से विकास
नगर निगम अब तक बड़ी योजनाओं के लिए एडीबी से कर्ज लेने के साथ ही प्रदेश व केन्द्र सरकार पर निर्भर रहता था। अब शासन ने पब्लिक से पैसा लेकर विकास कराने की नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पब्लिक शेयर की तरह शेयर मार्केट के माध्यम से नगर निगम के म्युनिसिपल बॉन्ड लेगी। इसके बाद निगम निर्धारित समयावधि में ब्याज सहित बॉन्ड लेने वालों का पैसा लौटाएगा।