
bhagvat katha
जबलपुर. भगवान श्रीकृष्ण चराचर जगत के स्वामी हैं। श्रीकृष्ण की भक्ति करने वालों को तीनों लोकों का सुख प्राप्त होता है।
विप्र सुदामा निर्धन थे, लेकिन वे सच्चे मन से भगवान के भक्त थे। सखा होने के बावजूद भी भक्ति में लीन थे। कन्हैया ने उनके चावल खाकर सुख सम्पत्ति दे दी। गोल बाजार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को कथा व्यास मुकेश शास्त्री ने ये उद्गार व्यक्त किए। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा चरित्र का वर्णन किया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। श्रीकृष्ण ने सुदामा के पैर पखारे और भक्तों ने भगवान की आरती की।
फूलों की होली खेली
भगवान की आकर्षक झांकी के समक्ष भक्तों ने फूलों की होली खेली। यज्ञ प्रभारी जगत बहादुर अन्नु व सुधीर नायक ने व्यास पूजन किया। विधायक अशोक रोहाणी, सुरेन्द्र दुबे, राजू चौबे, अमित खम्परिया, संतोष मिश्रा, शंकरलाल सोनकर, सत्य प्रकाश सराफ, राजेन्द्र रजक कल्लू, अमित मिश्रा, अंकित रैकवार, शिखा शर्मा, मीरा दुबे, नेहा दुबे, बबली रजक आदि मौजूद थे।
जगदम्बा ही सृष्टि की मूल
जबलपुर. भुवनेश्वरी त्रिलोक्य की जड़ चेतन, चराचर जगत की स्वामिनी और जीव के प्राण वायु की अधिष्ठात्री देवी हैं। ग्वारीघाट रोड स्थित पराम्बाधाम में श्रीमद् देवी भागवत कथा में बुधवार को आचार्य डॉ. बाल गोविंद शास्त्री ने ये उद्गार व्यक्त किए। कथा में स्वामी पगलानन्द, डॉ. राजीव लोचन त्रिपाठी, ठाड़ेश्वर महावर, कमलेश तिवारी, एमएल पांडे? कृष्ण ?ण राय, प्रदीप गर्ग, साधना चौरसिया ने व्यास पूजन किया।
वृक्षों में देवता, इनका संरक्षण आवश्यक
जबलपुर. पौधरोपण को सनातन धर्म ने बहुत अधिक महत्व दिया गया है। वृक्षों में देवत्व का दर्शन करने की शिक्षा हमारे शास्त्रों ने दी है। ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष में भगवान शिव का वास है।
पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का प्रतीक है और जामुन में भगवान गणेश का वास होता है। वृक्ष देवतुल्य हैं। श्री ठाकुर बिहारी कुचैनी ट्रस्ट के तत्वावधान में दमोहनाका में आयोजित संगीतमय भजन एवं श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस मां मन्दाकिनी श्रीराम किंकर ने ये उद्गार व्यक्त किए। कथा में मंदाकिनी दीदी ने कहा कि ईश्वर की संरचना इतनी विलक्षण है कि यदि मानव शरीर की बनावट को हम ध्यान से देखें तो लगेगा कि विज्ञान के द्वारा चमत्कृत करने वाली खोज उसकी तुलना नहीं कर सकती। कथा के पूर्व व्यासपीठ का पूजन गोविंदगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी,चैतन्य महाप्रभु संर्कीतन प्रचार.प्रसार मंडल मिलौनीगंज, ब्रजबिहारी, ऊषा नगरिया, अरविंद वंदना दुबे, राहुल नगरिया, अन्नु तिवारी ने व्यास पूजन किया।
Updated on:
18 Jan 2018 03:24 pm
Published on:
18 Jan 2018 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
