
SI beaten in young man on in the police station
जबलपुर. मझौली थाने में शुक्रवार को ग्राम लड़ोई लोहारी में सरकारी भूमि में लगे पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत करने पहुंचे युवक के साथ ड्यूटी में तैनात एसआई ने मारपीट कर दी। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचीं एसडीओपी ने भाजपाइयों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तक जाकर वे माने।
जानकारी के मुताबिक ग्राम लड़ोई लुहारी की सरकारी जमीन सागौन, अमरूद, सरई के पेड़ लगे थे। पेड़ों की अवैध कटाई ग्राम के हुकुम नुनिया, शुभम नुनिया कर रहे थे। इसका विरोध ग्राम के बबलू बेन ने किया। इस पर अवैध कटाई करने वाले भडक़ गए और बबलू को जान से मारने की धमकी देकर खदेड़ दिया।
मामले की शिकायत लेकर बबलू मझौली थाने पहुंचा। यहां ड्यूटी में तैनात एसआई ऋषि द्विवेदी ने रिपोर्ट लिखने की बजाय उसकी पिटाई कर दी। बबलू ने इसकी शिकायत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव पटेल से की। पूर्व जिलाध्यक्ष पटेल मझौली थाने पहुंच गए। उनके साथ भाजपा मझौली के सभी नेता, कार्यकर्ता भी शामिल थे। भाजपाइयों ने सम्बंधित एसआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। मामले की सूचना पर एसडीओपी मौके पर पहुंची और भाजपाइयों को शांत कराया।
Published on:
16 Feb 2019 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
