26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठ दिवसीय विधान का हुआ समापन

पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में आयोजन

पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में आयोजन

पाटन। पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन शनिवार को किया गया। भक्तिभाव के साथ जिनेन्द्र देव की आराधना अशोक दानी के निर्देशन में की गई। सुबह पूजन अभिषेक के साथ रात्रि में पूजन और प्रवचन का आयोजन किया गया। वहीं सिद्धचक्र महामंडल विधान की महिमा का व्याख्यान नाटक के माध्यम से किया गया। सिद्धचक्र विधान आयोजन अध्यक्ष बालचंद जैन ने बताया कि मंदिर पुनर्निर्माण और पूरे विधान में सकल दिगम्बर जैन समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थिित थे।
कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम में मनाई गुरु पूर्णिमा
अंधकार में से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाए वही सच्चा गुरु कहलाता है। यह बात अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा मिशन के संस्थापक ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव स्वामी प्रज्ञानंद महाराज की समाधि स्थल के समक्ष पादुका पूजन करते हुए उनकी शिष्या प्रज्ञापीठाधीश्वर साध्वी विभानंद गिरि ने प्रवचन करते हुए कही। भागवत पुराण का वाचन स्वामी लोकेशानंद सरस्वती महाराज ने किया। प्रज्ञा शिष्य परिवार ने पूजन-अर्चन किया। स्वामी चक्रानंद गिरि, स्वामी चरणानंद गिरि, स्वामी अखंडानंद गिरि स्वामी चतुरानंद गिरि, मौसम नेमा, प्रकाश राय, रमेश यादव, मेघराज सिंह, हरबल सिंह आदि उपस्थित थे।