अजय खरे/ सत्येंद्र तिवारी @ जबलपुर। गहराई तक खुदाई के बाद भी जब तालाब में पानी नहीं निकला, तो ग्वालन और ग्वाल ने पानी से भरा एक कलश गोड़ राजा के मंत्री को दिया..। जैसे ही कलश का पानी तालाब में डाला गया, वह लबालब हो गया। कुछ ऐसी ही जन श्रुति है सिहोरा के समीप गंजताल गांव के तालाब की...।