
भगवान झूलेलाल का जन्म उत्सव
जबलपुर सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का जन्म उत्सव गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री झूलेलाल मंदिर भरतीपुर में स्वामी प्रदीप महराज द्वारा बहराणा जल ज्योति की पूजा की गई। स्वामी रामदास, स्वामी अशोकनन्द द्वारा प्रवचन किए गए। स्वामी रामदास ने कहा कि सिंधी समाज के ऊपर भगवान झूलेलाल की असीम कृपा है। जिससे वे अपने पुरुषार्थ से हर परिस्थिति को अपने अनुकूल बना लेते हैं। सिंधी समाज मानव सेवा में सदैव अग्रणी रहता है। स्वामी अशोकनन्द ने कहा कि सेवा के संकल्प से ही समाज का उथान होगा । अमर शहीद हेमू कालाणी का जन्मशताब्दी समारोह भी आयोजित किया गया। विधायकद्वय अशोक रोहाणी एवं विनय सक्सेना, आयोजक समिति के मोतीलाल पारवानी, उधवदास पारवानी, नारायणदास बुधरानी, विजय रोहाणी,दिलीप तलरेजा त्रिलोक वासवानी ,उमेश वासवानी, सोनू बचवानी, माधवदास कुदनानी अजय सुखवानी,सोनू लालवानी,कमलेश वासवानी, अमित रावलानी उपस्थित थे।
भारतीय एकता मंडल द्वारा लालमाटी सिंगल क्वार्टर से सिंधी समाज के अराध्यदेव भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई।
Updated on:
24 Mar 2023 12:09 pm
Published on:
24 Mar 2023 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
