3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा के साथ ‘पत्नी’ बनकर रहना चाहती थी साक्षी, बाथरूम में घुस गर्भवती बहन का काट दिया गला

sister murder: बहन की शौतन बनना चाहती थी साक्षी, तैयार नहीं हुई बड़ी बहन तो कर दी बेरहमी से हत्या

3 min read
Google source verification
sister murder

जबलपुर. छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन की गला काटकर हत्या ( sister murder ) कर दी है। ये घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर की है। लेकिन इसके पीछे की कहानी बहुत ही दर्दनाक है। आखिर क्यों अपनी ही सगी बहन की छोटी ( younger sister ) ने बेरहमी से हत्या की, वो भी तब जब वह कुछ ही महीने बाद मां ( pregnant sister ) बनने वाली थी।

दरअसल, ये घटना जबलपुर शहर के शहपुरा थाना क्षेत्र की है। जहां एक महिला अपने पति के साथ रहती थी। शनिवार के दिन शहपुरा थाना के वार्ड संख्या पांच स्थित कैथरा में उस वक्त कोहराम मच गया है। जब मोहल्ले में अभिलाषा राजपूत की हत्या की खबर फैली है। अभिलाषा की हत्या उस वक्त हुई जब वह बाथरूम में नहा रही थी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: 'विष कन्या' के साथ वायरल है IAS अफसर का सेक्स वीडियो, इस वीडियो से समझिए पूरी कहानी

चाकू और सैंडिल छोड़ गई

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अभिलाषा राजपूत बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसकी छोटी बहन साक्षी वहां पहुंची। बाथरूम में ही घुसकर अपनी बड़ी बहन के गले और पेट पर चाकू से वार कर दिया। अभिलाषा जब शोर मचाई तो वह जल्दी में चाकू और सैंडिल वहीं छोड़कर भाग गई। भागते हुए उसे कई लोगों ने देखा लेकिन लोगों को माजारा कुछ समझ में नहीं आया।

कपड़ा बांधकर भागी
जिन लोगों ने साक्षी को वहां से भागते हुए देखा, उनलोगों ने बताया कि युवती मुंह पर कपड़ा बांधकर भागी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चाकू और सैंडिल को बरामद किया है। साथ ही युवती को जेल भेज दिया है। उसने पुलिस को बताया है कि क्यों इस वारदात को अंजाम दी है। पुलिस के अनुसार लड़की पहले भी बहन को मारने की कोशिश की थी। लेकिन अभिलाषा के जागे होने की वजह से वह सफल नहीं हो पाई।

इसे भी पढ़ें: Sex Scandal: मध्यप्रदेश के वो 5 बड़े सेक्स स्कैंडल, जुलाई में 2 अधिकारी और एक बीजेपी नेता फंसे

बहन की बनना चाहती थी शौतन
गिरफ्तारी के बाद साक्षी राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा से प्यार करती थी। शादी कर उन्हीं के साथ रहना चाहती थी। बड़ी बहन इस राह में रोड़ा बन रही थी। इसीलिए गुस्से में उसने बहन की हत्या कर दी। लेकिन बड़ी बहन अभिलाषा हमेशा इसका विरोध करती थी। जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था।

बहन की देखभाल करने आई थी
पुलिस के अनुसार अभिलाषा राजपूत की शादी कैथरा निवासी अनमोल ठाकुर से 12 मार्च 2018 को हुई थी। शादी के छह माह बाद उसकी तबियत खराब हुई तो दो माह का गर्भ गिर गया। देखभाल करने के लिए उसकी छोटी बहन साक्षी महीने भर उसके यहां रुकी थी। इसके बाद भी उसका आना-जाना जारी रहा। शनिवार सुबह सात बजे साक्षी भाई शशिभूषण के साथ बड़ी के घर पहुंची। कॉलेज में कार्यक्रम बताकर उससे लहंगा-चुनरी लेकर 10.30 बजे घर से निकल गई।

इसे भी पढ़ें: साड़ी पहने पुरुष दो बच्चों को ले जा रहे थे साथ, पत्थर मारकर भागे, आईबी ने जारी किया है अलर्ट


गर्भवती थी अभिलाषा
अनमोल ने बताया कि उसकी पत्नी को छह महीने का गर्भ था। युवती ने हत्या क्यों की, यह वही बताएगी। उधर, मेडिकल अस्पताल पहुंची एफएसएल टीम की डॉ. सुनीता ने बताया कि अधिक रक्तस्राव होने से मौत हुई है। उसके पेट और गले की मुख्य नली कट गई थी।

Story Loader