11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति अजब-गजब है: आइपीएस के भाई की शादी में मंत्री के साथ डांस करना बन गया सियासी मुद्दा

भाजपा ने बनाया मुद्दा, चुनाव आयोग में शिकायत कर खुद भी फंस गए

less than 1 minute read
Google source verification
 मंत्री के साथ डांस करते एसपी अमित सिंह

मंत्री के साथ डांस करते एसपी अमित सिंह

जबलपुर. आइपीएस के भाई की शादी में पिछले महीने प्रदेश सरकार के एक मंत्री के साथ डांस करते एसपी अमित सिंह का वायरल हुआ वीडियो राजनीतिक मुद्दा बन गया है। भाजपा ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि ऐसे अधिकारियों की मौजूदगी से चुनाव प्रभावित हो सकता है।
यह है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जबलपुर एसपी अमित सिंह एक विवाह समारोह में प्रदेश सरकार में मंत्री लखन घनघोरिया के साथ हाथ पकडकऱ डांस करते दिख रहे हैं। ये वीडियो 21 फरवरी को सागर के बंडा का बताया जा रही है। एसपी वहां आइपीएस विवेक राज सिंह कुकरेले के छोटे भाई विनय राज की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। विवेक की पत्नी असम कैडर की आइएएस वर्णाली एसपी अमित सिंह की बैचमेट हैं। विवेक राज के यहां मंत्री लखन घनघोरिया की रिश्तेदारी है। इस शादी में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ आइएएस और पुलिस अधिकारी भी पहुंचे थे।
वर्जन-
मैं अपने ही 2009 बैच की असम कैडर की आइएएस वर्णाली के देवर और उनके पति सीनियर आइपीएस विवेक राज सिंह कुकरेले के छोटे भाई की शादी में 21 फरवरी को शामिल होने गया था। सम्बंधित वीडियो उसी समय का है। इस पर चुनाव आयोग की ओर से सवाल पूछा जाएगा, तो जवाब देंगे।
अमित सिंह, एसपी