2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण हादसा : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों का हुआ ये हाल

टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। वहीं दूसरी तरफ हादसे का शिकार ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

2 min read
Google source verification
road accident

भीषण हादसा : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों का हुआ ये हाल

ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा और जागरुकता अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा भीषण सड़क हादसे की खबर सूबे के जबलपुर से सामने आया है। यहां शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। वहीं दूसरी तरफ हादसे का शिकार ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है।

बता दें कि ये भीषम सड़क हादसा शहर के गढ़ा थाना इलाके में स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के सामने हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की चपेट में एक ऑटो आ गया। जिस किसी ने भी ये दुर्घटना देखी वो हैरान रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

यह भी पढ़ें- काल के गाल में समा गया हंसता खेलता परिवार, नहर में गिरी कार, मां और मासूम बेटी की डूबने से मौत


जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहे तीन लोग

हादसे में तीन युवक राकेश पटेल, संदीप पटेल और मनीष गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें- युवाओं को बहरा कर रहा है Earphone, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं Alert


मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का ये भी कहना है कि कार केंद्रीय मंत्री का बेटा चला रहा था। इस मामले में गढ़ा थाना टीआई बुजेश मिश्रा का कहना है कि कार की सारी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कार नंबर एमपी 20 सीके 0111 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चेक किया गया तो नंबर ब्लॉक दिखा रहा था। वहीं आरटीओ अदिकारी से भी फोन पर बात की गई तो उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं किया।

Story Loader