दो बदमाशों पर एनएसए
जबलपुर, जेल में बंद दो बदमाशों के खिलाफ गोहलपुर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की। बुधवार को दोनों को वारंट तामील कराया जाएगा। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि चंडालभाटा निवासी आकाश चौधरी उर्फ अक्कू के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट एवं तोड़फोड के 14 और शांति नगर गली नम्बर चार निवासी सागर चौधरी पर लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी, नकबजनी, एवं आबकारी एक्ट के 13 अपरा धिक प्रकरण दर्ज है। दोनों को कुछ समय पूर्व पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों वर्तमान में जेल में है। इस दौरान पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनएसए का प्रस्ताव बनाकर जिला दण्डा धिकारी के पास भेजा, जहां से मंगलवार को दोनों का वारंट जारी किया गया।