जबलपुर। रेलवे की लोको पायलट एवं तकनीशियन भर्ती परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा स्पेशल टे्रन से बिहार लौट रहे परीक्षार्थियों ने शुक्रवार शाम जबलपुर स्टेशन पर हंगामा किया। सिकंदराबाद से आई यह टे्रन प्लेटफार्म छह पर जैसे ही रुकी, सैकड़ों परीक्षार्थी खानपान स्टॉल, जनआहार भोजनालय में टूट पड़े। वे चिप्स, नमकीन के पैकेट आदि खींच-खींच कर कोचों में भागने लगे। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी लगते ही आरपीएफ अमला बड़ी संख्या में प्लेटफार्म पर पहुंचा तो परीक्षार्थी कोचों में जाकर दुबक गए।