8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

subh muhurat for november 2017 अगले 15 दिन हैं शुभ योग, श्रेष्ठ मुहूर्त और व्रत त्यौहार – यहां देखें पूरी सूची

इए जानते हैं नवंबर माह के योग संयोग और मुहूर्त....

2 min read
Google source verification
subh muhurat for november 2017 in hindi marriage griha pravesh muhurat in november 2017

subh muhurat for november 2017 in hindi marriage griha pravesh muhurat in november 2017

जबलपुर। नवंबर का महीना कई सकारात्मक योग और ऊर्जा के साथ आया है। एक पखवाड़े बीतने के बाद भी इसमें कई कार्य सिद्धि योग शुभ योग संयोग और श्रेष्ठ मुहूर्त बाकी हैं। यदि आप कोई नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हैं या किसी योग संयोग का इंतजार कर रहे हैं तो शुभारंभ कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य सचिन देव महाराज और डॉ सत्येंद्र स्वरुप शास्त्री के अनुसार अभी नवंबर माह में कई व्रत त्यौहार युवक व शुभ मुहूर्त शेष बचे हैं।

व्रत व त्यौहार -
14 नवंबर 2017, मंगलवार - उत्पन्ना एकादशी, नेहरू जयंती
15 नवंबर 2017, बुधवार -प्रदोष व्रत
16 नवंबर 2017, बृहस्पतिवार -मासिक शिवरात्रि , वृश्चिक संक्रांति, मंडला काल प्रारंभ
18 नवंबर 2017, शनिवार- मार्गशीर्ष अमावस्या, दर्श अमावस्या
22 नवंबर 2017, बुधवार - विनायक चतुर्थी
23 नवंबर 2017, गुरुवार - विवाह पंचमी, नागपंचमी (तेलुगु)
24 नवंबर 2017, शुक्रवार - सुब्रहमन्यम षष्ठी, चम्पा षष्ठी
27 नवंबर 2017, सोमवार - मासिक दुर्गाष्टमी
30 नवंबर 2017, गुरुवार - मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, मत्स्य द्वादशी, गुरुवार एकादशी

विशेष योग -
कार्यसिद्धि योग
15 नवंबर प्रात: 06/18 से दोपहर 01/46 तक

24 नवंबर प्रात: 10/03 से देर रात्रि 06/25 तक

25 नवंबर प्रात: 06/25 से दोपहर 12/49 तक

28 नवंबर सायं 05/21 से देर रात्रि 06/28 तक

30 नवंबर समस्त

सर्वदोषनाशक रवि योग

21 नवंबर देर रात्रि 03.51 से। 23 नवंबर प्रात: 06.59 तक।

24 नवंबर प्रात:10.03 से। 25 नवंबर दोपहर 12.49 तक।

27 नवंबर सायं 04.37 से। 28 नवंबर सायं 05.21 तक।
द्विपुष्कर (दो गुना फल) योग

25 नवंबर दोपहर 12/49 से देर रात्रि 06/25 तक

26 नवंबर प्रात: 06/26 से प्रात: 09/51 तक

विघ्नकारक भद्रा

12 नवंबर रात्रि 12.35 से 13 नवंबर दोपहर 12.26 तक।

16 नवंबर दोपहर 02.09 से देर रात्रि 02.50 तक।

22 नवंबर दोपहर 01.33 से देर रात्रि 02.55 तक।

26 नवंबर प्रात: 09.51 से रात्रि 10.27 तक।

29 नवंबर रात्रि 10.10 से। 30 नवंबर प्रात: 09.26 तक।

पंचक
25 नवंबर देर रात्रि 02.01 से। 30 नवंबर सायं 04.13 तक।

नवम्बर मुहूर्त

गौना मुहूर्त
23 नवंबर गुरु उ.षा. में।

29 नवंबर बुध उ.भा. में।

मुण्डन मुहूर्त

इस माह में नहीं है।

यज्ञोपवीत मुहूर्त

इस माह में नहीं है।

नींव पूजन मुहूर्त

15 नवंबर बुध हस्त/चित्रा में।

23 नवंबर गुरु उ.षा. में।

25 नवंबर शनि धनिष्ठा में।
27 नवंबर सोम शतभिषा में, घं. 11 मि. 03 के पूर्व।

29 नवंबर बुध उ.भा. में।

गृहप्रवेश मुहूर्त

इस माह में नहीं है।

व्यापार मुहूर्त

15 नवंबर बुध हस्त/चित्रा में।
19 नवंबर रवि अनुराधा में।

23 नवंबर गुरु उ.षा. में।

29 नवंबर बुध उ.भा. में।