
'भाई मुझे माफ कर देना, मैंने मां से लिए 885 रूपए खर्च कर दिए हैं..' ये वो आखिरी अल्फाज हैं जो युवक ने सुसाइ करने से पहले अपने खून से दीवार पर लिखे हैं। मामला जबलपुर के गोरा बाजार थाना इलाके के कजरवारा गांव की है जहां एक युवक ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। युवक ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस को घटनास्थल से युवक का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है।
खून से दीवार पर लिखा-भाई मुझे माफ कर देना...
गोरा बाजार थाना इलाके कजरवारा गांव में रहने वाले 21 साल के आकाश चौधरी ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। उसका शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। एक दीवार पर खून से भाई मुझे माफ कर देना..मैंने मां से लिए 885 रूपए खर्च कर दिए हैं। आकाश प्राइवेट काम करता था और शुक्रवार रात मं घर लौटा था और बिना किसी से बात किए चुपचाप अपने कमरे में चला गया था। परिवार वालों को लगा कि थक गया होगा इसलिए उन्होंने भी आकाश को डिस्टर्ब नहीं किया।
शनिवार दोपहर तक नहीं खोला दरवाजा
शुक्रवार रात को कमरे में गए आकाश ने शनिवार दोपहर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजन को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो आकाश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। आकाश का मोबाइल भी पुलिस को टूटा हुआ मिला है।
Published on:
04 Feb 2024 03:55 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
