9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक गिलास पानी, गर्मी, लू का श्रेष्ठ इलाज

शहर में हर दिन बढ़ रहा टेम्प्रेचर, हीट स्ट्रोक लगने के साथ लोग फेस कर रहे हैं स्किन प्रॉब्लम 

2 min read
Google source verification

image

Lali Kosta

Apr 17, 2016

drinking water, summer season

drinking water, summer season

जबलपुर। पानी की एक-एक बूंद कीमती है, ये कहावत चरितार्थ केवल गर्मी में होती है। जब जरा सी गर्मी में कंठ सूख जाते हैं और वहीं बूंद की तलाश करने लगती है। इन दिनों घर से बाहर निकलने वाले लोगों की जुबां पर सिर्फ ये शब्द ही सुनाई दे रहे हैं। दिनों-दिन बढ़ रहे टेम्प्रेचर ने लोगों का घरों ने बाहर निकलना भी मुहाल कर दिया है।

40 से 42 डिग्री सेल्सियस हो चुके टेम्प्रेचर के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना भी अब करना पड़ रहा है, जिसमें लू की लपट लगने की आशंका अधिक हो गई है। लू की लपट से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन भी कर रहे हैं, जिसमें एक्सपर्ट भी लू से बचने के लिए एक गिलास पानी पीकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।


पानी की कमी बड़ा कारण
हैल्थ एंड फिटनेस एक्सपर्ट आदित्य सिंह बताते हैं कि बॉडी के पानी की कमी लू लगने का सबसे बड़ा कारण हैं। पानी में यदि प्रॉपर मात्रा में पानी रहेगा तो लू की शिकार होने से काफी हद तक बचा जा सकता है। इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि लू सिर्फ दिन में नहीं, बल्कि रात में भी लग सकती है क्योंकि गर्म हवा आपके शरीर में जाते ही लू लग जाती है। एेसे में फेस कवरिंग इससे बचने का एक तरीका है।

एेसे बरते सावधानी
घर से निकलने के पहले एक गिलास पानी जरूर पीएं।
जरूरी कामों को शाम 5 बजे के बाद ही करना शुरू करें।
बाहर जाते वक्त शरबत, जलजीरा या आमपना का सेवन फायदेमंद होगा।
टाइट कपड़े पहनने की बजाय हल्के और कॉटन के कपड़े पहनें।
चेहरे पर नकाब का इस्तेमाल भी जरूर करें।

पड़ रहे बीमार
संजीवनी नगर क्षेत्र में रहने वाले अंशुल परिहार को पिछले दिनों तेज बुखार होने के कारण डॉक्टर से कन्सल्ट करना पड़ा। डॉक्टर ने बढ़ते टेम्प्रेचर के कारण लू लगना कारण बताया। इसके साथ ही अंशुल और उसके परिवार को घर से बाहर निकलते वक्त एक गिलास पानी, शरबत, जलजीरा या आमपना पीकर निकलने को कहा।

ये भी पढ़ें

image