मेष
अपने वाकचातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव हैं।
वृषभ
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न कि दूसरो को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मिथुन
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।
कर्क
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें।
सिंह
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है।
कन्या
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं।
तुला
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है।
वृश्चिक
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं , पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु
क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदले लाभ होगा।
मकर
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखे। पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाए।
कुम्भ
जो करना चाहिये उसे करिए। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें।
मीन
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।