
Sunder Biwi Pane Ke Upay
मेष- अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाना आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।
वृषभ- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हो, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
मिथुन- आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरुरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कर्क- कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
सिंह- अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरो के निजी मामलों में बोलना बंद करें।
कन्या- कम बोलें अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
तुला- सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
वृश्चिक- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभलकर रहें।
धनु- दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।
मकर- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। श्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
कुम्भ- समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मीन- अपने आप पर विश्वास रखो। दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहे, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।
Published on:
09 May 2019 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
