
जबलपुर। ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों व उनकी स्थिति का बहुत बड़ा महत्व है। खासकर ग्रहण को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य ग्रहणSurya grahan 2019 हो या चंद्र ग्रहण दोनों ही स्थिति में लोग उसके सूतक काल से लेकर समापन तक को शुभ और अशुभ दृष्टि से देखते हैं। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2019 भौमवती अमावस्या यानि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. सचिनदेव महाराज के अनुसार आधी रात को ग्रहण होने के कारण यह जबलपुर मध्यप्रदेश समेत भारत में कहीं भी दृष्टव्य नहीं होगा। ये सूर्य ग्रहण surya grahan 2019 न्यूजीलैंड में दिखाई देगा। इसके अलावा कोलंबिया, पेरू, ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली समेत प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकता है। अन्य पश्चिमी देशों में यह आंशिक रूप में भी दिखाई देगा।
इस समय लगेगा सूतक
सूर्य ग्रहण surya grahan 2019 वैसे तो भारत में न तो दिखाई देगा, न ही इसका प्रभाव यहां पर पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण surya grahan 2019 10:30 बजे से शुरू हो सकता है। खग्रास रात 11:30 बजे, ग्रहण मध्य रात करीब 1 बजे पर होगा। ग्रहण का समापन या मोक्ष बुधवार तीन जुलाई को सुबह 3:25 बजे पर होगा। ग्रहण काल लगभग चार घंटे तक रहेगा।
12 घंटे का सूतक काल
ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार सूर्य ग्रहण surya grahan 2019 का सूतक काल करीब 12 घंटे पहले सुबह 10:30 बजे से शुरू हो चुका है। चूंकि यह भारत में दृष्टव्य नहीं है, इसलिए इसका असर यहां नहीं पड़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार सूतक काल वहीं मान्य होता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है। यानि ग्रहण काल में सूर्य की रोशनी जहां जहां पड़ती है।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
ज्योतिषाचार्य के अनुसार 5 जनवरी को पहला सूर्य ग्रहण surya grahan 2019 पड़ा था। वहीं साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा। यह भारत में भी दिखाई देगा। इस ग्रहण का सूतक काल जबलपुर समेत पूरे भारत में लगेगा। ग्रहण चाहें जहां भी लगे लेकिन राशियों पर इसका असर जरूर होता है। अपनी राशि पर ग्रहण surya grahan 2019 का अशुभ प्रभाव कम करने के लिए आप अपनी इच्छानुसार अनाज, धन, वस्त्र का दान कर सकते हैं। 3 जुलाई को सूर्योदय से पूर्व स्नान करके उगते सूर्य को जल दें और अपने कुल देवी-देवता की पूजा करें।
Published on:
02 Jul 2019 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
