
विशिष्ट योग - आज जयर्द सिद्धि योग तथा शुभाशुभ योग सभी प्रकार के कार्यों हेतु शुभ सुखद तथा मंगलकारी है।
जबलपुर/ शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: मुहर्रम तारीख 16, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : आश्विन, पक्ष : कृष्ण,
तिथि - भद्रा तिथि द्वितीया दोपहर 12.33 तक उपरंात जया तिथि तृतीया रहेगी। भद्रा तिथि में सभी प्रकार शुभ कार्य संपादित किए जा सकते हैं। इस तिथि में यात्रा, व्यापार, अनाज भंडारण, शिल्प विद्या, खनिज संंपदा सेवारंभ तथा सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी रहते हैं, वहीं जया तिथि भी इन कार्यों हेतु उत्तम रहती है।
योग- रात्रि 11.23 तक वृद्धि उपरंात धु्रव योग रहेगा मंागलिक कार्य हेतु ध्र्रव योग शुभ तथा मंगलकारी रहेगा।
विशिष्ट योग - आज जयर्द सिद्धि योग तथा शुभाशुभ योग सभी प्रकार के कार्यों हेतु शुभ सुखद तथा मंगलकारी है।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरंात वणिज तदनंंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र रेवती रात्रि 3.33 तक उपरंात लघुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र अश्विनी रहेगा। रेवती नक्षत्र में गृहमंदिर, गृहप्रवेश, वास्तु, शिशुपालन, अनाज भंडारण, वाणिज्य, अलंकार, उपनयन जैसे कार्य मंगलकारी माने जाते हंै, वहीं अश्विनी नक्षत्र में कृषि व्यापार, औषधि सेवन जैसे कार्य शुभ मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त -आज पुंसवन, नामकरण, नृत्यकलारंभ, बीजबपन, पत्रलेखन, अनाज भंडारण, व्यापारिक यात्रा, सेवारंभ, कलारंभ, विपणि व्यापार जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर, लाभ तथा अमृत तथा रात्रि 6.00 से 7.30 चर की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज पितृ पक्ष का पितर शंाति पर्व है, इस अवसर में पितर तर्पण, पिण्डदान, दान पुण्य करना परम कल्याणकारी रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 3.33 तक मीन राशि में उपरंात मंगल प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के सिंह राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है, सूर्य का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 बजे से 9.00.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दे,दो,दा,ची अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। रेवती नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मीन तथा राशि स्वामी गुरु रहेंगे इस नक्षत्र में जन्मे जातक प्राय: मिलनसार, लज्जाशील, धार्मिक, बुद्धिमान विवेकवान, सामाजिक सेवा में रुचि तथा उदारवादी प्रवृत्ति के होते हंै, जीवन में शिक्षा, कला अथवा स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करने के योग की सम्भावना रहेगी।
Published on:
16 Sept 2019 09:40 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
