
tadipar criminal make fake crime branch police in jabalpur
जबलपुर/ ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में खुद को क्राइम ब्रांच का आरक्षक बताकर उगाही करने वाली गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। इस गैंग का सरगना तड़ीपार बदमाश है। फर्जी क्राइम ब्रांच आरक्षक बताने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, हथौड़ी, पेंचकस, पांच मोबाइल फोन और चाकू बरामद हुए हैं। रामपुर बृजमोहन नगर निवासी राहुल उर्फ काला साहू ने साथियों के साथ क्राइम ब्रांच के नाम पर अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों से वसूली का षड्यंत्र रचा। काला के इशारे पर साथी आकाश और दीपक ने 16 दिसम्बर 2020 को रितिक का अपहरण कर लिया। आरोपी स्वयं को क्राइम ब्रांच आरक्षक बताकर उस पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए 50 हजार रुपए देने का दबाव बनाने लगे।
ग्वारीघाट थाना क्षेत्र का मामला: गैंग का सरगना निकला तड़ीपार
आरक्षक बनकर उगाही करने वाले गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार रितिक की शिकायत पर 17 दिसम्बर को ग्वारीघाट थाना में प्रकरण दर्ज किया। पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पुलिस काला को पहचान गई। वह जिलाबदर था। काला को दबोचने पर अवैध वसूली का षड्यंत्र उजागर हो गया। बाकी तीन आरोपी की भी पहचान हो गई। पुलिस के अनुसार फर्जी क्राइम ब्रांच आरक्षक बनकर उगाही का षड्यंत्र करने वाले आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार थे। आरोपी रामपुर बृजमोहन नगर निवासी राहुल उर्फ काला साहू के ललपुर के पास होने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर गिरफ्तारी किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी कांचघर निवासी आकाश ठाकुर, भानतलैया स्थित झंडा चौक निवासी दीपक अहिरवार और ललपुर नई बस्ती निवासी कृष्णा केवट को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published on:
19 Jan 2021 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
