7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, ब्लैकमेल कर 5.70 लाख वसूले

-किशोरी की शिकायत पर महिला थाने में धारा 363 366, 376डी 506, 386 भादवि पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी का प्रकरण दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
 youth raped teenager

youth raped teenager

जबलपुर। शहर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने गैंगरेप किया और फिर ब्लैकमेल करते हुए 5.70 लाख वसूल लिए। लगातार ब्लैकमेल और गैंगरेप से परेशान होकर किशोरी गुरुवार को महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता नहीं हैं। मार्च में उसके स्कूल में कार्यक्रम था। उसी दौरान कैटरिंग का काम करने वाले गुजरात निवासी आमिर और रिजवान से किशोरी की पहचान हुई। मार्च में किशोरी स्कूल के बाहर खड़ी होकर चाचा का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि तभी दोनों आरोपी पहुंचे किशोरी को बाइक पर बिठाकर एक होटल में ले गए। वहां उसे कोई नशीला पेय पिलाकर अद्र्धबेहोशी हालत में उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों ने इसका फोटो और वीडियो भी बना लिया। बाद में दोनों किशोरी को धमका कर पैसे वसूलने लगे। अब तक दोनों किशोरी से 5.70 लाख रुपए ब्लैकमेल कर वसूल चुके हैं। मार्च से अब तक किशोरी के साथ दोनों ने ब्लैकमेल कर कई बार बलात्कार किया और अलग-अलग तारीखों में पैसे वसूले। ब्लैकमेल से परेशान होकर किशोरी गुरुवार रात को महिला थाने पहुंची। प्रकरण की जानकारी मिलते ही सीएसपी कोतवाली दीपक मिश्रा के साथ एएसपी सिटी अमित कुमार भी पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 363 366, 376डी 506, 386 भादवि पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी का प्रकरण दर्ज किया।