27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Teenager raped:जबलपुर में किशोरी से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Teenager raped:विजय नगर थानांतर्गत कचनार क्लब की घटना, बरगी व भेड़ाघाट में छेड़छाड़

2 min read
Google source verification
big hindi news, up latest news hindi, rape case, rape news up

आरोपियों में दंपत्ति एवं पश्चिम बंगाल प्रांत के तीन युवक भी शामिल, छेड़खानी का भी एक मामला पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज

जबलपुर. विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित कचनार क्लब में आयोजित शादी समारोह में प्लेट धोने गई 15 वर्षीय किशोरी से एक किशोर ने बलात्कार किया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर अपचारी किशोर के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं बरगी में परिवार के निकट के व्यति ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार की कोशिश की।
शादी समारोह में गयी थी किशोरी
पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी 14 फरवरी को कचनार क्लब में आयोजित शादी समारोह में प्लेट धोने गई थी। वहां ठेकेदार के 17 वर्षीय बेटा रात 12 बजे किशोरी को बुलाकर ले गया। बाथरूम में ले जाकर बलात्कार किया। किशोरी ने साथ की महिलाओं को आपबीती सुनाई। इसके बाद घर जाकर मां को बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अपचारी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर. बरगी पुलिस ने शनिवार देर रात 13 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी ने शनिवार रात 1.30 बजे शिकायत दर्ज कराई कि वह रात नौ बजे बड़े पिता के घर में बड़ी बहन के साथ टीवी देख रही थी। इसी दौरान उसके बड़े पिता आए और वहां बैठने को लेकर डांटा, तो वह बहन के साथ दादाजी के घर चली गई। वहां उसकी मां भी थी।
रास्ते में किया बलात्कार की कोशिश
इसी दौरान परिवार के निकट का एक व्यक्ति वहां आया। किशोरी, उसकी बहन और मां उस व्यक्ति के साथ घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में परिवार के निकट के व्यक्ति ने किशोरी को रोक लिया। मां और बड़ी बहन आगे बढ़ गईं। आरोपी किशोरी का मुंह दबाकर पास के खेत में ले गया और बलात्कार की कोशिश की। किशोरी आरोपी को धक्का देकर घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे थाने पहुंचे थे।
महिला से छेड़छाड़ कर मारपीट
भेड़ाघाट थानांतर्गत रहने वाली 40 वर्षीय महिला के साथ एक व्यक्ति ने सरेराह छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस के अनुसार महिला शनिवार को दुकान पर काम कर रहे पति को खाना देने गई थी। बैनगंगा के पास राकेश बर्मन ने उसे देखकर आपत्तिजनक इशारे किए। उसने विरोध किया, तो वह मारपीट कर भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।