
temperature dropped
जबलपुर. क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन तक तापमान में बढ़त के बाद सोमवार को पारा फिर लुढ़का। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम था। उत्तर-पश्चिमी हवा 5-6 किमी की रफ्तार से चलने लगी है। इसकी वजह से मौसम विभाग ने 30 मार्च तक तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई है।
शनिवार व रविवार को शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक दर्ज हुआ था। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज हुआ था। ये दोनों सामान्य थे। रविवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री था, जो सामान्य था। रविवार रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो अधिक 21 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र बनता नजर आ रहा है। इसके चलते 30 मार्च के बाद फिर हल्की वर्षा के आसार हैं।
Published on:
28 Mar 2023 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
