6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Accident : नर्मदा में डूब रहे युवक को निकालने गए कर्मचारी नेता ने गंवा दी जान

तिलवारा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा

2 min read
Google source verification
Narmada river boat mixing poison in the atmosphere of Omkareshwar

Narmada river boat mixing poison in the atmosphere of Omkareshwar

जबलपुर . गणेश विसर्जन के लिए गुरुवार को तिलवारा के दद्दाघाट गए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बेटे के सामने नर्मदा नदी में डूब गए। हादसा तब हुआ, जब कर्मचारी नेता पानी में डूब रहे एक युवक को बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं। शव मेडिकल की मरचुरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
जिला अध्यक्ष थे

तिलवारा पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी संजय गुजराल स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष थे। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गुरुवार शाम वे छोटे बेटे उज्जवल के साथ नर्मदा के दद्दाघाट गए थे। विसर्जन के दौरान उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो नर्मदा में डूब रहा था। यह देख जान की परवाह किए बगैर गुजराल ने उक्त युवक को बचाने का प्रयास किया। उनके प्रयास से युवक बाहर निकल गया, लेकिन तभी गुजराल का पैर फिसला और वे गहरे पानी में चले गए। उनके पानी में डूबते ही हडकंप मच गया। मदद की आवाज सुनकर आसपास मौजूद गोताखोरों ने गुजराल को पानी से निकाला। उन्हें मेडिकल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

कर्मचारियों का जमावड़ा
जानकारी लगते ही स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्यों समेत मेडिकल के कर्मचारी बड़ी संख्या में मरचुरी पहुंच गए। पति की मौत की जानकारी जैसे ही पत्नी नीता को लगी, तो वे बदहवास हो गईं। गुजराल का बड़ा बेटा आदित्य अहमदाबाद में पढ़ाई कर रहा है। वह भी जबलपुर के लिए निकल गया।

इधर, सिहोरा में तालाब में डूबा युवक

जिले के सिहोरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गया एक युवक तालाब में डूब गया। उसे तालाब से निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सिहोरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिहोरा पुलिस ने बताया कि ग्राम हरदुआ में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार शाम गांव के मैकू भूमिया (37) सुदर्शन कोल, कमलेश कोल, संतोष कोल, लक्ष्मण कोल समेत अन्य के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब गए थे। गणेश विसर्जन के बाद मैकू स्नान करने के लिए तालाब में उतरा। वह गहराई में चला गया। साथियों ने इसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणों और उसके परिजनों को दी। गुरुवार सुबह उसका शव तालाब में मिला।