26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब 13 घंटे में पूरा होगा अमरावती से जबलपुर का सफर

इटारसी-जबलपुर के बीच के स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय बदलेगा

less than 1 minute read
Google source verification
indian_railway_canceled_and_divert_200_trains_for_g_20_summit_in_delhi.png

railway

जबलपुर. रेल प्रशासन ने अमरावती से जबलपुर के मध्य चलने वाली अमरावती एक्सप्रेस (12159) के इटारसी से जबलपुर रेलवे स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया है। इससे यात्री एक घंटा पहले जबलपुर पहुंचेंगे। अभी अमरावती से जबलपुर आने में 14 घंटे लगते हैं। परिवर्तित समय सारिणी प्रभावशील होने पर 13 घंटे में सफर पूरा होगा। अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन अमरावती से प्रस्थान कर बैतूल स्टेशन तक निर्धारित समय के अनुसार चलेगी। इटारसी स्टेशन पर रात्रि 02.25 बजे के बजाय 01.35 बजे पहुंचेगी। जबलपुर स्टेशन पर पूर्व समय 06.55 बजे के बजाय 05.50 बजे पहुंचेगी। समय सारणी में यह बदलाव प्रारंभिक स्टेशन अमरावती से एक अक्टूबर से प्रभावशील होगा।

खास-खास

- प्रारंम्भिक स्टेशन अमरावती से बैतूल तक पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी।

- इटारसी-जबलपुर के बीच के स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय बदलेगा।

- एक अक्टूबर से प्रभावशील होगी परिवर्तित समय सारिणी।

आंशिक परिवर्तित समय सारिणी

स्टेशन आगमन प्रस्थान

इटारसी 01.35 01.45

सोहागपुर 02.20 02.22

पिपरिया 02.36 02.38

बनखेड़ी 02.52 02.54

गाडरवारा 03.30 03.32

करेली 03.54 03.56

नरसिंहपुर 04.10 04.12

श्रीधाम 04.40 04.42

मदनमहल 05.23 05.25

जबलपुर 05.50

(नोट : ट्रेन प्रतिदिन अपने प्रारंभिक स्टेशन अमरावती से निर्धारित समय 16.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन परिवर्तित समय पर इटारसी पहुंचेगी।)

सीपीआरओ का तबादला, मूल विभाग में वापस गए
पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव का स्थानांतरण उनके मूल विभाग में किया गया है। उनके स्थान पर पमरे के उप महाप्रबंधक अनुराग पांडे को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राहुल श्रीवास्तव का कार्यकाल सवा साल ही हुआ था। हालांकि, वे मूल विभाग में जाने के लिए प्रयासरत थे। पहले से उन्होंने महाप्रबंधक को पत्र लिखा था। लेकिन, इस बीच कई महात्वपूर्ण आयोजनों के चलते उन्हें रिलीव नहीं किया गया।