जबलपुर। सूदखोरी के ऐसे अनेक मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जो लोगों की जान के दुश्मन बन गए। सूदखोरी से तंग आकर किसी ने सुसाइड कर लिया तो किसी ने आत्महत्या का प्रयास किया। आश्चर्य की बात ये है कि महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं हैं। एक ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। जिसमें महिला सूदखोर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।