2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

tiger zinda hai full movie टाइगर जिंदा है… के साथ यहां शुरू हुए स्पेशल शोज

मॉल कल्चर में शहर में पहली बार जबलपुर में मूवी के मिडनाइट शोज की शुरुआत, वीकेंड और वैकेशन के कारण शहर में फस्र्ट टाइम 'टाइगर जिन्दा है' मूवी के शोज

2 min read
Google source verification
tiger zinda hai full movie salman khan valmiki bhangi, tiger zinda hai full song download, tiger zinda hai songs MP3, tiger zinda hai songs download, first day collection tiger zinda hai, tiger zinda hai 1st day collection, 1st day collection of tiger zinda hai, tiger zinda hai first day box office collection, salman khan valmiki, salman khan on valmiki, salman khan bhangi, bhangi, salman khan comment on valmiki

tiger zinda hai full movie salman khan valmiki bhangi, tiger zinda hai full song download, tiger zinda hai songs MP3, tiger zinda hai songs download, first day collection tiger zinda hai, tiger zinda hai 1st day collection, 1st day collection of tiger zinda hai, tiger zinda hai first day box office collection, salman khan valmiki, salman khan on valmiki, salman khan bhangi, bhangi, salman khan comment on valmiki

जबलपुर। शहर बहुत तेजी से स्मार्ट सिटी बनता जा रहा है। यहां राजनीतिक से प्रशासनिक स्तर पर आम लोगों को स्मार्ट सिटी में रहने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वहीं मॉल कल्चर को भी यहां जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है। जबलपुर के फिल्म प्रेमियों के लिए भी अब खुशखबरी है। आज से लोगों को वेकेशन का फुल मजा मिलने वाला है। एक ओर जहां बच्चों के विंटर वेकेशन भी स्टार्ट हो चुके हैं, वहीं वीकेंड में शहरवासियों को त्योहार और मूवीज का डबल डोज भी मिलने वाला है। शहरवासियों के मनोरंजन को और बढ़ाने के लिए शहर में लोगों को पसंदीदा मूवी टाइगर जिंदा है के नाइट शोज देखने का मौका मिलेगा। मॉल कल्चर आने के बाद से संस्कारधानी में पहली बार एेसा हो रहा है कि किसी मूवी को लेट नाइट शोज देखने का मौका मिलेगा। इसके चलते पहली बार किसी मूवी का शो रात १ बजे, रात ३ बजे और सुबह ६ बजे से भी शोज देखे जा सकेंगे।

लोगों की डिमांड है वजह
शहर में इस तरह का शो पहली बार हो रहा है। मूवी एरा के सौरभ गोस्वामी ने बताया कि शहर में लगभग एक दशक से मॉल कल्चर डवलप हुआ है, लेकिन फस्र्ट टाइम लोगों की डिमांड के चलते सलमान की मूवी के नाइट शोज दिखाए जाएंगे। इसके चलत रात में १ बजे और ३ बजे के शोज चलेंगे। वहीं सुबह ६ बजे भी लोग मूवी देख पाएंगे।

वीकेंड, वैकेशन और फेस्ट
मंथ के आखिर में लोगों को वीकेंड, वेकेशन और फेस्ट एक साथ सेलिब्रेट करने का मौका मिल रहा है। इसके चलते लोगों ने वीकेंड पर सेलिब्रेशन की खास तैयारियां की गई है। वीकेंड सेलिब्रेशन के लिए ज्यादातर लोग मूवी वॉचिंग की चुनना पसंद करते हैं। यही वजह है कि लोगों ने सुपरस्टार सलमान की मूवी टाइगर जिन्दा के लिए बुकिंग करवा ली है।

अभी से फुल की स्थिति
शुक्रवार को रीलिज होने वाली मूवी की स्थिति अभी से फुल नजर आ रही है। इतना ही नहीं २५ दिसम्बर के लिए भी बुकिंग की स्थिति लगभग फुल हो चुकी है। २२ दिसम्बर की मिडटाइट से ही शोज दिखाएं जाएंगे, ताकि सभी को फस्र्ट डे मूवी वॉचिंग करने मिल सके।

Story Loader