
तिलवारा पुल पर लगा जाम
जबलपुर. तिलवारा पुल पर शनिवार को खराब हुआ डम्पर 14 घंटे बाद हटाया जा सका। इसके चलते यहां वाहनों को जाम में कई घंटे तक जूझना पड़ा। सुबह 11 बजे से पुल के दोनों तरफ 20 किमी तक लम्बा जाम लग गया। ट्रक, बस, कार और अन्य वाहनों में फंसे लोग न आगे जा पा रहे थे और न ही पीछे ही मुड़ पा रहे थे। कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। जिसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बीच पुल पर डम्पर का एक्सल टूट गया
टीआइ तिलवारा सारिका पांडे ने बताया कि शनिवार को बीच पुल पर डम्पर एमबीएके-7019 का एक्सल टूट गया। इसकी वजह से पुल पर एक तरफ का आवागमन बाधित हो गया। पुल पर दोनों तरफ ट्रक और बड़े वाहन इस तरह से खड़े हो गए कि उक्त वाहन को वहां से निकाला भी नहीं जा सकता था। इसके चलते यहां जाम लगता गया। रविवार दोपहर ढाई बजे तक यहां जाम लगा रहा। इसके बाद वाहनों को डायवर्ट कर खराब डम्पर को टोचन कर निकाला गया। तब जाकर रास्ता साफ हुआ। जाम के चलते तिलवारा से पनागर बाइपास तक और उधर, चूल्हागोलाई से तिलवारा तक वाहनों की लम्बी कतार लग गयी थी। जाम में यात्री बसों के साथ ही बड़े वाहन फंसे रहे।
Published on:
18 Mar 2019 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
