27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल अफसर की प्रताड़ना के चलते कर्मचारी ने खाई डिप्रेशन की गोलियां

रेलवे अस्पताल में कराया भर्ती, डीआरएम ऑफिस में हुई घटना, सीनियर डीएसटी पर लगाए आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
rly_karmchari_23.jpg

जबलपुर।
जबलपुर रेल मंडल में अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कर्मचारी ने डिप्रेशन की गोलियां खा ली। इस घटना के बाद डीआरएम कार्यालय में शाम के समय हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लगने पर रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी पहुंचे और कर्मचारी को तुंरत रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है मंडल के टेली एंड कम्प्यूनिकेशन विभाग में हेल्पर के रूप में आशीष शर्मा पदस्थ है। कर्मचारी ने सीनियर डीएसटी विराट गुप्ता पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उसका तबादला नरसिंहपुर से कटनी-सिंगरौली रेल खंड में कर दिया। तबादला निरस्त करने सरकारी आवास खाली करने को कहा गया। इसके बाद भी चार्ज सीट दे दी गई। जिससे वह अत्याधिक तनाव में आ गया और उसने डिप्रेशन की कई गोलियां खा ली। प्रताडि़त किए जाने का यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी कुछ अधिकारियों ने कर्मचारियों को परेशान करने के लिए उनकी ड्यूटी बदल दी तो पदस्थापना बदल दी। कई बार मजदूर संघ और एम्पलाइज यूनियन के कर्मचारियों ने विरोध भी किया। लेकिन इसके बाद भी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ।

लगातार बढ़ रही घटनाएं

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे कर्मचारी तनाव में हैं। कर्मचारी ने परेशान होकर डिप्रेशन की गोली खाली, जिसके बाद उसे हमने रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। इसतरह की घटना की संघ निंदा करता है।
प्रताडि़त करने जैसा नहीं मामला

इस मामले में सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी डयूटी के दौरान लगातार अनुपिस्थत रहता था। जिसके चलते उसका ट्रांसर्फर किया गया। इसके बाद भी कर्तव्य पर उपिस्िात नहीं रहने पर विभागीय कार्रवाई चल रही थी। प्रताड़ना जैसा कोई मामला नहीं है। कर्मचारी अब पूरी तरह स्वस्थ्य है।