8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे की गलती पर यात्रियों को लग रही चपत, सफर के दौरान लोग कर रहे शिकायत

ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हो रहे यात्री

2 min read
Google source verification
बिहार में पटरियों पर धरना-प्रदर्शन के चलते 23 ट्रेनें रद्द, 40 डायवर्ट की गईं

बिहार में पटरियों पर धरना-प्रदर्शन के चलते 23 ट्रेनें रद्द, 40 डायवर्ट की गईं

जबलपुर.
गर्मी शुरू होने के साथ ट्रेनों को लगा लेटलतीफी का रोग दूर नहीं होने से यात्री परेशान है। ट्रेनों की चाल बिगड़ने के कारण कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन छूट रही है। कई दिन पहले से रिजर्वेशन कराने के बाद भी यात्री इलाज और इंटरव्यू के लिए समय पर यात्रा पूरी नहीं कर पा रहे है। लगातार विलंब से चल रही ट्रेनों के कारण लंबी दूरी के सफर का यात्रियों का शेड्यूल गड़बड़ा रहा है। लेटलतीफ ट्रेनों के इंतजार में प्रतिदिन यात्री परेशान हो रहे है।

केस-1
मदनमहल निवासी अवतार सिंह सपत्नीक लुधियाना से लौट रहे थे। उन्होंने लुधियाना से आगरा तक सतखंड एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया। आगरा से जबलपुर के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस का टिकिट था। लेकिन सतखंड एक्सप्रेस आगरा ढाई घंटे लेट पहुंची। तब तक श्रीधाम एक्सप्रेस रवाना हो चुकी थी। उन्हें आगरा में एक रात रुकना पड़ा। अगले दिन दूसरी ट्रेन का टिकिट लेकर जबलपुर आए।

केस-2
रांझी निवासी सचिन तिवारी का शनिवार को इंदौर में एक कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार था। सुबह 11 बजे उपस्थित होना था। लगभग एक महीने ओवरनाइट एक्सप्रेस में टिकिट बुक किया था। लेकिन ओवरनाइट एक्सप्रेस जबलपुर से लगभग छह घंटे देर से रवाना हुई। ट्रेन के लेट होने का जब तक मैसेज आया इंदौर की बस भी रवाना हो चुकी थी। ट्रेन लेट होने से वह इंटरव्यू नहीं दे सका।

चपत भी उल्टा यात्री को लग रही

ट्रेनें लेट चलाने में रेलवे की गलती की सजा भी यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कनेक्टिंग ट्रेन छूटने या ऐन मौके पर दूसरी ट्रेन का टिकिट कराने पर अतिरिक्त राशि खर्च हो रही है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन लेट होने की वजह से कनेक्टिंग ट्रेन छूटने पर संबंधित मार्ग की दूसरी ट्रेन में चढ़ने की भी अनुमति प्रदान नहीं की जा रही है। मजबूरी में यात्री कई बार दूसरी ट्रेन में बिना टिकट सवार होकर जुर्माना देकर सफर पूरा कर रह ेहै।

मालगाड़ी को तरजही से बिगड़ी चाल

पॉवर प्लांटों में कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कोल लोडेड मालगाड़ियों को तेजी से दौड़ाने की कवायद से यात्री गाड़ियों की चाल बिगड़ गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित सिंगरौली और छत्तीसगढ़ की ओर से आने वाली यात्री ट्रेनें है। अमरकंटक, शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेन एक महीने से लड़खड़ाई हुई है। कटनी से होकर लगातार मालगाड़ियां गुजरने से इलाहबाद-जबलपुर-इटारसी मार्ग पर भी यात्री ट्रेनें प्रभावित है।