1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Traveling: दशहरा पर मुंबई और दिल्ली जाना महंगा, यहां यात्री हुए परेशान

दशहरा पर मुंबई और दिल्ली जाना महंगा, यहां यात्री हुए परेशान

less than 1 minute read
Google source verification
Traveling by bus became difficult

बस से सफर हुआ मुश्किल.

जबलपुर। दशहरा के दूसरे दिन हवाई यात्रा कर दिल्ली से जबलपुर आना सामान्य दिनों की अपेक्षा महंगा होगा। वहीं दशहरा पर जबलपुर से दिल्ली जाना और मुंबई से जबलपुर आना महंगा होगा।
दशहरा में शहर से बड़ी संख्या में फ्लायर्स बाहर जाते हैं, वहीं विभिन्न शहरों में रहने वाले संस्कारधानी के लोग भी वापस आते हैं। दशहरा और उसके एक दिन बाद जबलपुर से दिल्ली और दिल्ली से जबलपुर के लिए दो विमान रहेंगे। दशहरा के लिए केवल एक ही विमान आएगा और जाएगा। स्पाइस जेट की ओर से इस रूट पर नियमित विमान सेवाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन एयर इंडिया द्वारा इस रूट पर सप्ताह में चार तीन दिन ही विमान सेवाएं संचालित कर रहा है। दशहरा पर जबलपुर से दिल्ली और दिल्ली से जबलपुर के लिए एक ही फ्लाइट रहेगी।

आइएसबीटी में नहीं मिली बस, परेशान हुए यात्री
आइएसबीटी में शनिवार को यात्रियों की जमकर भीड़ रही। किसी को चार से छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा, तो किसी यात्री को बस ही नहीं मिली। जिस कारण यात्रियों को दूसरे साधनों से अपने घर के लिए रवाना होना पड़ा। जानकारी के अनुसार यात्रियों के अनुपात में शनिवार को बसों की संख्या महज 20 से 25 प्रतिशत ही रही। जिस कारण 75 से 80 प्रतिशत यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। शहर में बड़ी संख्या में आसपास के जिलों के श्रमिक और मजदूर रहते हैं। वे त्यौहार के दौरान घरों को लौटते हैं। श्रमिकों की ज्यादा संख्या मंडला, अमरकंटक, डिंडौरी, दमोह और सागर के रहने वालों की है।

Story Loader