23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 6 घायल

- वाहन में फंसे चालकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया

less than 1 minute read
Google source verification
दमोह सागर नाका क्षेत्र में सड़क दुर्घटना

दमोह सागर नाका क्षेत्र में सड़क दुर्घटना

जबलपुर/दमोह. सागर नाका पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सरखड़ी गांव के पास बीती आधी रात को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इसमें से एक वाहन विदिशा का है और दूसरा वाहन रायसेन जिले का। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालकों को बाहर निकालने के लिए काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के चालक छतिग्रस्त वाहन में बुरी तरह फंस गए। घायल काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वाहन में फंसे चालकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।