1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहमा-गहमी और हंगामें के बीच सिंधिया और शिवराज ने जबलपुर से शुरू की ये सुविधा

-केंद्र सरकार में मंत्री पद ग्रहण करते ही सिंधिया ने जबलपुर को ये सुविधा देने की की थी घोषणा

2 min read
Google source verification
सिंधिया और शिवराज

सिंधिया और शिवराज

जबलपुर. भारी गहमा-गहमी और हंगामें के बीच केंद्रीय उड्डय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर को मिली बड़ी सौगात का औपचारिक लोकार्पण किया। ये दीगर है कि इस मौके पर आयोजन स्थल पर पार्टी कार्यक्रताओं और एयरपोर्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच जमक घमासान चलता रहा पर सीएम व उड्डय मंत्री अपने मुहिम में जुटे रहे। उन्होंने जबलपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए दो नई उड़ानें शुरू कीं। हालांकि सीएम व उड्डयन मंत्री इस आयोजन में वर्चुअली ही शामिल हुए।

वैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के फौरन बाद हाल ही में मध्य प्रदेश से छह नई उड़ानें शुरू हुई हैं। इनमें से चार सिंधिया के शहर ग्वालियर से हैं। हालांकि वो उड़ानें उनके मंत्री बनने से पहले मंजूर हो चुकी थीं। अब सिंधिया के मंत्री बनने के बाद प्रदेश को नई विमान सेवा मिलेंगी और यहां के शहरों की देश भर से एयर कनेक्टिवी बढ़ेगी। इसमें ग्वालियर के बाद अब जबलपुर का भी नाम शामिल हो गया है। इससे हर नागरिक बेहद खुश हैं। जबलपुर को दी गई इस नई सौगात के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अभिनंदन किया और आभार जताया।

ये भी पढें- SGMS और SSMC के चिकित्सा अधिकारियों की लगी क्लास, मिलीं ढेरों हिदायतें

जबलपुर वासियों को अब दिल्ली और मुंबई जाने के लिए दो नई उड़ानों की सुविधा हासिल हो गई है। अब हैदराबाद के लिए तीसरी विमान सेवा है बची है जो 28 को शुरू होगी। इसकी जानकारीर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ट्वीट कर दी। बताया कि जबलपुर शहर से 8 नई उड़ान शुरू की जाएंगी। ये सभी 20 से 28 अगस्त के बीच शुरू होंगी। मुंबई- जबलपुर -मुंबई, दिल्ली -जबलपुर- दिल्ली , इंदौर- जबलपुर- इंदौर और हैदराबाद- जबलपुर- हैदराबाद के बीच नई विमान सेवाओं को संचालित किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करते ही उड्डयन मंत्री सिंधिया ने स्पष्ट किया था कि वह जल्द मध्य प्रदेश के तमाम शहरों में एयर कनेक्टिविटी सिस्टम को बेहतर करेंगे और आम लोगों को बेहतर हवाई सेवा उपलब्ध कराएंगे।

इससे पूर्व इंडिगो एयरलाइंस की प्रेस वार्ता में जमकर हंगामा मचा। बीजेपी कार्यकर्ताओं और इंडिगो के कर्मचारियों के बीच डुमना एयरपोर्ट पर लात-घूंसे भी चले। किसी तरह से पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर हंगामा और मारपीट तब हुई जब इंडिगो एयरलाइंस ने मीडियाकर्मियों सहित बीजेपी के नेताओं को सुबह 9.30 बजे प्रेस वार्ता के लिए बुलाया। लेकिन, जब लोग वहां पहुंचे तो एयरपोर्ट परिसर में पर्याप्त इंतजाम नहीं था। यहां तक कि पर्याप्त कुर्सियां तक नहीं रहीं। इस पर बीजेपी के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर और नगर उपाध्यक्ष जय सचदेवा ने आपत्ति जताई। उन्होंने इस संबंध में इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि सागर महाजन से बात की तो विवाद हो गया। सागर पर मौके पर उपस्थित नेताओं और मीडियाकर्मियों से बदसलूकी का आरोप भी लगा है।

Story Loader