
RAJASTHAN का सबसे बड़ा CRICKET STADIUM , 40 हजार दर्शक लेंगे लुत्फ
जबलपुर. शक्ति नगर व शिव नगर इलाके के लोगों को जल्द अत्याधुनिक मिनी स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी के तहत दोनों की स्थान पर इंफ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार है। अब इन मिनी स्टेडियम का संचालन सूपाताल कैफेटेरिया की तर्ज पर किया जाना है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। जिसके पूरा होते ही नगरवासी स्टेडियम का उपयोग कर सकेंगे।
शिव-शक्ति नगर में स्मार्ट सिटी के तहत हुआ है निर्माण
दो अत्याधुनिक मिनी स्टेडियम तैयार, दो माह में मिलेगी सौगात
शक्ति नगर में विकसित किए गए मिनी स्टेडियम में स्वीमिंग पूल भी है। अभी तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में केवल भंवरताल में स्वीमिंग पूल उपलब्ध था। अब नगर के तैराकों को अभ्यास के लिए एक और स्वीमिंग पूल सुलभ होगा। इसके साथ ही बॉस्केट बॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट विकसित किए गए हैं। स्टेडियम में अत्याधुनिक जिम्नेशियम हॉल भी है। इसके अलावा सुबह-शाम टहलने आने वालों के लिए जॉगिंग ट्रेक तैयार किया गया है। चारों ओर हरा-भरा उद्यान है। स्टेडियम में लैंड स्केपिंग कर आकर्षक हरित क्षेत्र भी बनाया गया है। अभी तक इस इलाके में रामपुर क्षेत्र में बिजली विभाग के खेल ग्राउंड ही उपलब्ध थे। अब निगम का खेल मैदान भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा।
शिव नगर व शक्ति नगर में मिनी स्टेडियम के विकास का काम पूरा हो गया है। दोनों के संचालन के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। इसके पूरा होते ही दोनों स्टेडियम नगरवासियों व खिलाड़ियों को उपलब्ध हो सकेंगे।
- रवि राव, प्रशासनिक अधिकारी, स्मार्ट सिटी
5 खेलों की अत्याधुनिक व्यवस्था शक्ति नगर में
8 करोड़ रुपये दोनों प्रोजेक्ट की लागत
7 से ज्यादा खेलों के लिए प्लेटफार्म शिव नगर में
इनडोर गेम भी हो सकेंगे
शिव नगर के मिनी स्टेडियम में मल्टीपर्पज गेम हॉल भी विकसित किया गया है। जिसमें कैरम, शतरंज से लेकर कई और इनडोर गेम आयोजित हो सकेंगे। इसके साथ ही अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट, बॉस्केट बाल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट अभ्यास के लिए उपलब्ध रहेगा। लोगों के टहलने के लिए जॉगिंग ट्रेक बनाया गया है। योगाभ्यास, व्यायाम के लिए उद्यान भी विकसित किया गया है। इसके साथ ही लैंड स्केपिंग कर परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया गया है।अभी तक दमोहनाका, विजय नगर इलाके में एक भी खेल मैदान उपलब्ध नहीं था।
Published on:
28 Sept 2022 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
