ढाबे में मिले दो टैंक से पुलिस ने जुटाए सैम्पल-
पुलिस ने ढाबे की जांच की। वहां दो टैंक मिले हैं। एक में घुटने तक पानी है, तो दूसरा भरा मिला। दोनों टैंक के सेम्पल जांच के लिए लिए गए हैं। एक अफवाह दोनों के टैंक में डूबने की आयी थी, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी। टैंक के सेम्पल के बावत एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि युवकों के परिजनों का दावा था कि वहां टैंकर से चोरी के डीजल-पेट्रोल स्टोर किए जाते हैं। पर संचालक का दावा है कि वह पानी स्टोर के लिए टैंक बनाया है। इसकी भी जांच की जा रही है।