14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र में असुरक्षित पर्यटक: दार्जिलिंग की महिला पर्यटक से किले में लूट की कोशिश, बाल बाल बची

आला अधिकारियों से मामले की शिकायत

2 min read
Google source verification
madan mahal fort

madan mahal fort

जबलपुर। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से जबलपुर घूमने आई एक युवती और उसकी मां मदन महल स्थित किला देखने पहुंचे। वहां एक बदमाश ने उनसे बातचीत की। फिर युवती की मां से चाकू की नोक पर पर्स लूटने का प्रयास किया। युवती ने मदद की आवाज लगाई तो आरोपी भाग गया। किले से नीचे आकर पर्यटक युवती ने वहां दुकान लगाने वाली एक महिला को घटना की जानकारी दी। इस पर महिला ने डायल 100 को फोन कर मौके पर बुलाया। मामले की शिकायत एसपी और कलेक्टर को ईमेल व एमपी टूरिज्म के रीजनल मैनेजर को की गई है।

टूर एंड ट्रैवल्स का काम करने वाले सुनील दुबे ने बताया कि दार्जिलिंग निवासी प्रियदर्शनी मित्रा और उनकी मां जबलपुर के पर्यटन स्थल घूमने आई थीं। वे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रुकी थीं। 12 अप्रेल को उन्हें साइड सीन के लिए ड्राइवर भेड़ाघाट ले गया। दोपहर में उन्हें मदन महल की पहाड़ी पर किला दिखाने ले जाया गया। ड्राइवर गाड़ी लेकर नीचे रुक गया। प्रियदर्शनी और उसकी मां किले की ओर बढ़ीं। वे किले की ओर जा रही थीं, तभी एक युवक झाडिय़ों से निकला और प्रियदर्शनी से बातचीत करने लगा। प्रियदर्शनी को लगा कि वह गाइड है। इसी बीच युवक ने चाकू निकाला और प्रिदर्शनी की मां को चाकू अड़ाकर उनका बैग लूटने का प्रयास किया। प्रियदर्शनी और उसकी मां ने मदद की आवाज लगाई। जिसके चलते आरोपी झाडियों की ओर भाग गया।

पहले महिला, फिर ड्राइवर को बताया
घटना से प्रियर्दशनी और उसकी मां काफी घबरा गए। बिना किलाा देखे वे नीचे आए। वहां दुकान लगाने वाली एक महिला को पूरी घटना बताई। जिसके बाद महिला ने तत्काल डायल 100 पर फोन किया। पुलिस वहां पहुंची, तो प्रियदर्शनी और उसकी मां ने पुलिस को पूरी घटना बताई।

एसपी, कलेक्टर से भी शिकायत
घटना की जानकारी मिलते ही सुनील प्रियदर्शनी के पास पहुंचा। उसने मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के रीजनल मैनेजर से घटना की लिखित शिकायत की। ई-मेल के माध्यम से एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को भी घटनाक्रम की जानकारी दी।