Railway Rules General Ticket Digital Payment: डिजिटल भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रेलवे कई नए बदलाव करने जा रहा है इसके लिए रेलवे अपने सभी टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड लगाएगा। जनरल या आरक्षित टिकट लेने के लिए यह व्यवस्था एक अप्रैल से जबलपुर रेल मंडल समेत देशभर के सभी 68 रेल मंडलों में आरंभ होगी। अब यात्री टिकट काउंटरों पर यूपीआई (पेटीएम, गूगल पे, फोन पे) के माध्यम से किराए का भुगतान कर सकेंगे, जिससे गलत ट्रांजेक्शन की आशंका नहीं रहेगी।