10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर

दोस्तों के साथ ट्रेनों मे चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम

रेल पुलिस ने की कार्रवाई, निशानदेही पर आरोपी को पकड़ा, आरोपियों से लाखों का समान बरामद, 5 मोबाइल सहित सोने चांदी के जप्त किए गए आभूषण

Google source verification

जबलपुर।
ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को रेल पुलिस ने पकड़ा। आरोपियो के पास से करीब पौने दो लाख रुपए का जेवर बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (1-4) / 379 का मामला कायम कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि थाना में मोबाइल चोरी का मामला कायम किया गया था। मोबाइल के प्राप्त सीडीआर के आधार पर आरोपी मोहित उर्फ अमन पिता नरेश जैसवाल (20) को ग्राम कौडिया बहोरीबंद से जाकर पकड़ा गया। जब मामले मे पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से कीमती मोबाइल जप्त किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ कई ट्रेनो मे चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी कि निशान देही पर साथ शंकर राजपालपिता दशरथ प्रसाद राजपाल (23 ग्राम कौडिया बहोरीबंद, आनंद उर्फ प्रदम्म पिता अमृतलाल पटेल (24) ग्राम धुरी बहोरीबंद एवं संदीप उर्फ बुमबुम पिता शिवराम पटेल (19) ग्राम धुरी बहोरीबंद को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सोने- चांदी जैसी धातु के जेवरात जिसमे तीन जोड चांदी की पायल, दो जोड सोने के कान के टाप्स, दो जोड मंगलसूत्र, दो लौंग नाक की एंव 5 नग मोबाइल विभिन्न कम्पनियो के पकड़े। जप्त मशरूका का कुल 2,01000 रूपये आंकी गई है। आरोपियों को पड़कने में सउनि हरीराम चौधरी, प्रआरक्षक कृष्णकांत तिवारी, आरक्षक रविकांत रजक, आरक्षक परसुराम यादव, आरक्षक गोपाल सिंह, आरक्षक उमेश चौरे, आरपीएफ आरक्षक अजीत सिंह एवं सायबर सेल से सागर उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रेल सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने पूरे स्टाफ को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की है।