जबलपुरPublished: Aug 08, 2023 12:43:11 pm
Lalit kostha
दो सौ लोगों ने दिए सुझाव, रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
जबलपुर . शहर से भोपाल के कमलापति स्टेशन तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लोकप्रिय बनाने के लिए रेल प्रशासन ने आम जनता से सुझाव मांगे थे। रेल मंडल के पास 200 लोगों के सुझाव पहुंचे। इसके आधार पर रेल प्रशासन ने वंदे भारत ट्रेन को वाराणसी और रायपुर से जोड़कर चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। रेल प्रशासन ने कहा है कि यदि वंदे भारत ट्रेन को इन दो शहरों तक चलाया जाता है तो यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।