27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडिगो ने फिर घटाईं उड़ानें, जबलपुर से 17 दिन ही उड़ेगी मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइट, किराया भी बढ़ेगा!

IndiGo Flights Cancelled : फ्लायर्स का कहना है कि, एयरलाइन लगातार उड़ानों में कटौती कर रही है, लेकिन इस संबंध में जिम्मेदार एजेंसियों की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं की जा रही।
less than 1 minute read
Google source verification
IndiGo Flights Cancelled

IndiGo Flights Cancelled (इंडिगो ने फिर घटाईं उड़ानें Photo Source- Patrika)

IndiGo flights : इंडिगो ने जुलाई महीने के लिए अपनी नई उड़ानों की समय - सारिणी जारी कर दी है। नए शेड्यूल के अनुसार, मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली, नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानों में कटौती की गई है। इससे नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है। फ्लायर्स का कहना है कि, एयरलाइन लगातार उड़ानों में कटौती कर रही है, लेकिन इस संबंध में जिम्मेदार एजेंसियों की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं की जा रही।

दिल्ली की दूसरी उड़ान भी सीमित

इंडिगो के जारी शेड्यूल के अनुसार, जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर की दूसरी नियमित उड़ान अब पूरे महीने संचालित नहीं होगी। यह सेवा केवल 2, 4, 5, 7, 9, 11, 12, 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28 और 30 जुलाई को ही उपलब्ध रहेगी। यानी जुलाई में यह उड़ान केवल 17 दिन संचालित होगी।

नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी 17 दिन सेवा

-जबलपुर-नवी मुंबई-जबलपुर उड़ान 3, 4, 5, 7, 10, 11, 12, 14, 17, 18, 19, 21, 24, 25, 26, 28 और 31 जुलाई को संचालित होगी।

-वहीं जबलपुर-बेंगलुरु-जबलपुर उड़ान 1, 4, 5, 6, 8, 11, 12, 13, 15, 18, 19, 20, 22, 25, 26, 27 और 29 जुलाई को उपलब्ध रहेगी।

-इस तरह नवी मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानें जुलाई में केवल 17 दिन संचालित होंगी, जबकि 14 दिन इन मार्गों पर कोई उड़ान उपलब्ध नहीं रहेगी।

बढ़ सकता है हवाई किराया

फ्लायर्स का कहना है कि उड़ानों की संख्या घटने से यात्रियों का दबाव सीमित उड़ानों पर बढ़ेगा। इससे टिकटों की मांग बढ़ने के कारण किराए में भी वृद्धि की संभावना है। नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है। फिलहाल इंदौर और हैदराबाद के लिए उड़ान सेवाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।