
vastu benefits of fish aquarium at home
जबलपुर। घरों की सुन्दरता बढ़ानी हो या ऑफिस की, फिश एक्वेरियम उसमें चार चांद लगाते हैं। एक्वेरियम में इठलाती, खेलती सुंदर-सुंदर रंग-बिरंगी मछलियां सभी का मन मोह लेती हैं। जहां एक ओर इन्हें रखने से टेंशन दूर होता है और समय आसानी से निकल जाता है, वहीं ये घर, ऑफिस, क्लीनिक और होटलों की शोभा बढाने का काम करती है। इस समय मार्केट में फिश एक्वेरियम और मछलियों की मांग बढ़ गई है। कारण यह है कि जून के बाद से मछलियों की सेलिंग पर प्रतिबंध लग जाता है, क्योंकि यह उनका ब्रीडिंग टाइम होता है। इस कारण लोग इससे पहले ही मछलियां खरीदकर रख रहे हैं।
एंजिल और एर्गोना की डिमांड
गोल्ड फिश, मौली फिश, एंजिल फिश का चलन काफी समय से है, लेकिन एर्गोना, यलो पैरेट, रेड चिली एर्गोना फिश, फिलोवर हॉर्न, टिंपल बार्ब, कॉर्प फिश, रेड तिल शार्क जैसी नई मछलियां इस समय लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ये एक्वेरियम १३०० से लेकर आठ हजार रुपए तक के होते हैं। एक्वेरियम में रखी मछलियां और रंग-बिरंगे पत्थर लोगों को बहुत पसंद आते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार एेसा माना जाता है कि एक्वेरियम घरों में सुख-समृद्धि लाते है और इससे आसानी से गुस्सा भी शांत होता है। तनाव को दूर करने में भी भूमिका निभाते हैं।
अट्रैक्टिव एक्वेरियम अवेलेबल
घंटाघर, सदर, गोरखपुर, अंधेरदेव के कुछ मार्केट में फिश एक्वेरियम अवेलेबल हैं। चोकोर से लेकर ओवल शेप में यह अवेलेबल है। फिश लवर दिव्या वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने अपने ऑफिस के लिए बड़ा एक्वेरियम लिया है। मछलियों की भी खरीदारी कर रही हैं।
एक्वेरियम रखने के नियम
इस बात को जानना जरूरी है कि मछलियों को घर पर रखने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। घर में आप मछलियों को उनके एक्वेरियम में रख सकते हैं। लेकिन एक बात और महत्वपूर्ण है कि फिश एक्वेरियम में पूरी नौ मछलियां होनी चाहिए न कि आठ। साथ ही घर के किसी एक ही इंसान को उन्हें खाना देना चाहिए।
सकारात्मक ऊर्जा
यदि आपके घर में या ऑफिस में मछली का एक्वेरियम है तो आपके घर और ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। मछलिया ऐसी ऊर्जा को आने से रोकती है। इसलिए आपको घर में मछलियां जरूर रखनी चाहिए।
बुरी नजर से बचाव
आपको शायद पता न हो लेकिन मछलिया अच्छे शगुन का प्रतीक होती है। अगर आपके घर में मछलियां है तो बाहर से आने वाले लोगों की बुरी नजर से आप और आपका घर बचता है। आपको घर में मछलियां जरूर रखना चाहिए।
कार्य की प्रगति
अगर आप रोजाना घर में पली हुई मछलियों को चारा डालते है तो आपके कार्य में लगातार प्रगति होती है। वास्तु के अनुसार ये बहुत अच्छा होता है। आपको इसलिए घर में मछलियां रखनी चाहिए।
ची नामक ऊर्जा आती है
आपके घर में अगर मछलियां रहती है तो आपके घर में ची नाम की एक ऊर्जा आती है। इस ऊर्जा का काम आपकी सेहत और आपके धन को बढ़ाना होता है। इससे आपकी कई परेशानियां भी कम हो जाती है।
मछलियो की मौत है इस बात का संकेत
आपने जो मछलियां घर में पाली है अगर किसी कारणवश वो मछलियां एक्वेरियम में ही मर जाती है तो इसका मतलब ये होता है कि आपके घर से कोई बहुत बड़ी दिक्कत खत्म हो गई। मछलियां आने वाली मुसीबत खुद पर ले लेती है।
पैसो की कमी
आपको बता दें कि आपके घर मे अगर पैसों की तंगी और परेशानियां रहती है तो इसका कारम सिर्फ वास्तुदोष ही होता है। अगर आप अपने घर में मछलियां ले आते है तो आपकी इतनी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाता है।
यहां रखें फिस एक्वेरियम
वास्तु के अनुसार फिश एक्वेरियम को घर के वरांडे के साउथ वेस्ट कोने में रखना चाहिए। और ये कोना ऐसा हो जिससे घर में आने वाले हर इंसान की नजर फिश एक्वेरियम पर पड़ सके।
तनाव कम होता है
ऐसा माना जाता है कि घर में मछलियों का होना आपको मानसिक शांति भी देता है। इससे आपके घर में शांति रहती है और आपको तनाव से राहत मिलती है। ये आपके घर में सुख और समृद्धि लाती है।
Published on:
25 Apr 2018 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
