2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल, प्रियंका के वादों पर जबलपुर में वीडी बोले- कांग्रेस झूठ की दुकान

महाकौशल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अपने व्यापक प्रबंधन के साथ मैदान में उतरी है और जनजातीय क्षेत्र से लेकर पूरे महाकौशल में भाजपा को समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जबलपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा में यह दावा किया। उन्होंने राहुल और प्रियंका पर भी करारे प्रहार करते हुए कांग्रेस को झूठ की दुकान बताया।

less than 1 minute read
Google source verification
vdsharma_jbp.png

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

महाकौशल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अपने व्यापक प्रबंधन के साथ मैदान में उतरी है और जनजातीय क्षेत्र से लेकर पूरे महाकौशल में भाजपा को समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जबलपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा में यह दावा किया। उन्होंने राहुल और प्रियंका पर भी करारे प्रहार करते हुए कांग्रेस को झूठ की दुकान बताया।

वीडी शर्मा ने बताया कि विकास व गरीब कल्याण जो हमारे मुख्य आधार है। महाकोशल में हम व्यापक प्रबंधन के साथ मैदान में उतरे हैं। भाजपा की जीत के लिए हमारा एक एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जोश के साथ जुटा है।

उन्होंने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान खोलनेवाले बयान पर भी परोक्ष रूप से तंज कसते हुए कांग्रेस को झूठ की दुकान बताया। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल और केवल झूठ की दुकान है, तुष्टिकरण की राजनीति, आतंकवाद का समर्थन करना कांग्रेस की पहचान है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह पिछले चुनाव में झूठे वादे कर कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया था उसी तरह इस चुनाव में भी उनकी झूठ की दुकान खुल गई है। हालांकि अब झूठ की दुकान और झूठ के पकवान मप्र में नही चलेंगे।

शर्मा ने प्रियंका के मप्र दौरे के दौरान की गई घोषणाओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की- वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी पर भी राजनीतिक हमला किया। शर्मा ने प्रियंका के मप्र दौरे के दौरान की गई घोषणाओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 2018 में प्रियंका के भाई राहुल गांधी ने जो घोषणा की थी मध्यप्रदेश की जनता उन घोषणाओं का जबाब चाहती है।

यह भी पढ़ें: मां के पेट में आधा किलो के पत्थर के साथ पल रहा था नवजात...

Story Loader