
Veterinary student
Veterinary student : शहर के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय (वेटरनरी कॉलेज) की स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा शुक्रवार सुबह हॉस्टल के कमरे में एक पत्र छोड़कर लापता हो गई। इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी गई। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि छात्रा भोपाल के लिए ट्रेन में रवाना हुई है। उसे आरपीएफ भोपाल की मदद से रानी कमलापति स्टेशन पर उतारा गया। उसने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं चला है।
पुलिस ने बताया कि 22 साल की छात्रा बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस के प्रथम वर्ष में है। वह गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। शुक्रवार सुबह वह कमरे से गायब हो गई। हॉस्टल की दूसरी छात्राएं जब उसे बुलाने गई तो छात्रा के पलंग पर एक कागज पड़ा था। जिसमें लिखा था ‘आई एम गोइंग टू डाई, ममी-पापा आपसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन आपको फेस नहीं कर सकती’ इसके साथ ही अन्य बातें थीं। छात्राओं ने यह बात वार्डन और कॉलेज प्रशासन को बताई। छात्रा को फोन लगाया गया, तो वह बंद मिला।
पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि छात्रा हॉस्टल से सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर निकली है। जब छात्रा ने फोन चालू किया, तो उसकी लोकेशन पुलिस को मिलना शुरू हो गई। जबलपुर स्टेशन के सीसीटीवी में वह भोपाल जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होती नजर आई।
इस दौरान छात्रा ने भोपाल में रहने वाली सहेली से वॉट्सऐप पर बातचीत की। लोकेशन मिलते ही पुलिस ने आरपीएफ और जीआरपी भोपाल को सूचना भेजी। छात्रा की तस्वीर के आधार पर जैसे ही वह ट्रेन से रानी कमलापति स्टेशन पर उतरी, आरपीएफ और जीआरपी उसे थाने ले गई। छात्रा की सहेली भी उसके साथ थी। तब तक छात्रा के माता-पिता भी छतरपुर से जबलपुर आ गए। परिजन और पुलिस छात्रा को लेने भोपाल गए हैं।
Veterinary student : वेटरनरी कॉलेज की शिकायत पर छात्रा की तलाश शुरू की गई। वह ट्रेन से भोपाल जा रही थी। उसे रानी कमलापति स्टेशन पर आरपीएफ की मदद से सही सलामत ट्रेन से उतार लिया गया। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। एक टीम भोपाल गई है।
धीरज राज, थाना प्रभारी, सिविल लाइंस
Veterinary student : छात्रा सुबह छात्रावास से निकली थी। कमरे में एक नोट मिला था। सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा के माता-पिता को भी सूचित किया गया था। वह भोपाल में मिल गई है। पुलिस और परिजन उसे लेने गए हैं।
आरके शर्मा, डीन, वेटरनरी कॉलेज
Updated on:
24 Aug 2024 04:08 pm
Published on:
24 Aug 2024 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
