scriptविक्टोरिया ने बढ़ाई साख, एल्गिन अस्पताल की भी धाक बरकरार | Victoria increased credibility, Elgin hospital also continues | Patrika News

विक्टोरिया ने बढ़ाई साख, एल्गिन अस्पताल की भी धाक बरकरार

locationजबलपुरPublished: Mar 09, 2021 06:37:11 pm

– कायाकल्प अवार्ड में प्रदेश में जिला अस्पताल अव्वल, एल्गिन को निरंतर उतकृष्टता पुरस्कार

photo_2021-03-09_00-51-20.jpg
जबलपुर. अच्छी साफ-सफाई और संक्रमण मुक्तवातावरण बनाने में बेहतर कार्य करते हुए विक्टोरिया अस्पताल ने इस बार प्रदेश में कायाकल्प अवार्ड का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। इससे पहले वर्ष 2018-19 में अस्पताल को पहला कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त हुआ था। लेकिन, पिछले साल अस्पताल अवार्ड की दौड़ से ही बाहर हो गया था। एक बार फिर से अव्वल आने के साथ विक्टोरिया ने अपनी साख वापस हासिल की है। कायाकल्प में एल्गिन अस्पताल ने अपनी धाक बरकरार रखी है। उसे निरंतर उत्कृष्टता कायाकल्प अवार्ड मिला है। ये अस्पताल लगातार छठे वर्ष अवार्ड सूची में बना हुआ है।
छह वर्ष पहले शुरू
इस अवार्ड में एल्गिन तीन बार पहले पायदान पर रहा है। तीन वर्ष निरंतर उत्कृष्टता कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है। पुरस्कार की घोषणा के साथ खुशी से झूमे डॉक्टर-कर्मी प्रदेश सरकार की ओर से जैसे ही सोमवार को वर्ष 2020-21 के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई। विक्टोरिया और एल्गिन अस्पताल में जश्न का माहौल बन गया। डॉक्टर और कर्मचारी खुशी से झूमने लगे। बड़ा मौका इसलिए भी है कि जिले के दोनों प्रमुख अस्पताल के साथ पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी कायाकल्प पुरस्कार में अपनी श्रेणी में दूसरे स्थान पर आया है। कायाकल्प अवार्ड में प्रत्येक श्रेणी में जिले का एक अस्पताल शामिल है। कायाकल्प के लिए अक्टूबर, 2020 से जनवरी, 2021 के बीच अस्पतालों का अलग-अलग पीयर टीम ने मूल्यांकन किया था। उनकी रिपोर्ट और प्राप्त अंक के आधार पर प्रदेश के अस्पतालों की कायाकल्प रैंकिंग तय की गई है। पुरस्कार में प्राप्त राशि का 75 प्रतिशत अस्पताल के उन्नयन और 25 प्रतिशत कर्मियों के प्रोत्साहन के लिए है।
अवार्ड के साथ मिलेगी अनुदान राशि श्रेणी :
अस्पताल : पुरस्कार : पुरस्कार राशि
डिस्ट्रिक्ट : विक्टोरिया : प्रथम : 50 लाख रुपए
सिविल : एल्गिन : निरंतर उत्कृष्टता : 10 लाख रुपए सीएचसी :
पाटन : द्वितीय : 5 लाख रुपए पीएचसी :
कटंगी : प्रथम :
वर्जन
सभी ने मिलकर कार्य किया। प्रत्येक वर्ग में पुरस्कार प्राप्त हुआ। कायाकल्प में जिले का बेहतर प्रदर्शन रहा। यह उत्कृष्टता और गुणवत्ता बनाए रखने की भी अब सभी की जिम्मेदारी है।
– डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
……………………
अस्पताल में लगातार कायाकल्प के प्रयास किए जा रहे है। इसी का परिणाम है कि छह वर्ष से लगातार संस्थान कायाकल्प अवार्ड में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है। इस बार फिर से निरंतर उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
– डॉ. संजय मिश्रा, आरएमओ, लेडी एल्गिन अस्पताल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो