
wcrms : रेलवे कर्मचारियों ने दिया धरना
जबलपुर। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में मंगलवार को डीआरएम ऑफिस परिसर में धरना प्रदर्शन दिया गया। संघ के आह्वान पर पहुंचे पदाधिकारियों व सदस्यों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की बात कही। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 40 से 50 सालों के संघर्ष के बाद जो सुविधाएं रेलवे कर्मचारियों को दिलाई गई थीं लॉकडाउन के चलते सरकार उन्हें धीरे धीरे खत्म कर रही है। ऐसे में मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोनस की मांग को लेकर भी संघ पदाधिकारियों में गुस्सा देखा गया। रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि इस बार बोनस नहीं दिए जाने की बात कही जा रही है। जो कि सही नहीं है, ये हर रेलवे कर्मचारी का अधिकार है। सरकार को उनकी मांग पूरी करनी ही होगी।
READ MORE-
Published on:
20 Oct 2020 04:35 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
