
जबलपुर। पिछले एक सप्ताह से शहर समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादलों के चलते कम ही नजर आ रहा है। वहीं ठंडी हवाओं और कोहरे से पारा स्थिर बना हुआ है। रात को ठंड के चलते रास्ते सूनसान हो रहे हैं। दिन में भी केवल काम के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से पारा और नीचे आ जाएगा, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
वहीं शहर में मंगलवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए थे। फिलहाल मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। दिसम्बर महीना आधा बीत चुका है पर अब तक ठंड जोर नहीं पकड़ सकी है। दिन का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को 2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चली। जबलपुर में मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है। मौसम विभाग ने संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान के आसपास एक चक्रवात सक्रिय है। इसी तरह से अरब सागर व मध्यप्रदेश के मध्य के क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊं चाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में भी अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
मौसम
-25.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
-16.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
-6.45 सूर्योदय
-17.28 सूर्यास्त
-08.17 चंद्रोदय
-19.11 चंद्रास्त
Updated on:
16 Dec 2020 12:30 pm
Published on:
16 Dec 2020 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
