23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / Weather : सीजन का सबसे गर्म दिन 42.6 डिग्री, 12 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Weather : सीजन का सबसे गर्म दिन 42.6 डिग्री, 12 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Weather : जून की शुरुआत से ही मौसम में गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 10 Jun 2025, 11:23 AM IST

Weather

Weather

Weather : जून की शुरुआत से ही मौसम में गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ कई दिन से जबलपुर सम्भाग सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। अब लू का खतरा भी मंडराने लगा है। जबकि, मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा पर अटक गया है। इसकी एंट्री में अनुमान के विपरीत देरी हो रही है। इससे गर्मी का कहर जारी है। बीते पांच साल में जबलपुर में मानसून 12 से 24 जून के बीच आया था। सोमवार को भी जबलपुर में बादल छाए रहे, लेकिन जोरदार गर्मी भी पड़ी। पारा इस सीजन में सबसे ज्यादा 42.6 डिग्री तक पहुंच गया।


Weather : सीजन का सबसे गर्म दिन 42.6 डिग्री, 12 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम


Weather : आंधी, बारिश के समीकरण बने

उमस से लोग परेशान हो गए। मौसम विभाग की मानें, तो मौसमी प्रणालियों की वजह से 12 जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बादल, आंधी, बारिश के समीकरण बने रहेंगे। साथ ही तेज गर्मी भी पड़ेगी। मंगलवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सोमवार को दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप खिली। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान खासा बढ़ा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य था।

Weather : निर्धारित समय पर आएगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून निर्धारित समय पर मध्य प्रदेश पहुंच जाएगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना लो प्रेशर इसकी वजह है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 50 किलोमीटर की गति से हवा चल रही है। यह मानसून के लिए अच्छे संकेत है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक जबलपुर सहित सम्भाग के कई इलाकों में गर्मी लोगों को सताएगी, वहीं कई इलाकों में बारिश की बौछारें लोगों को राहत देगी।